यूरोपीय देश पुर्तगाल से बेहद अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला ने चौंका देने वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। पुर्तगाल के माईनिरोस शहर की एक 19 वर्षीय महिला ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है, पर आश्चर्य की बात ये है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। शुरुआत में परिवार वालों को इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि इन दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। बच्चे पैदा होने के लगभग 8 महीने बाद जब डीएनए (DNA) रिपोर्ट्स (Reports) आया तो पता चला कि एक सामान दिखने वाले इन बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। बता दें कि डीएनए(DNA) टेस्ट में एक ही बच्चे का सैंपल मैच हुआ वहीं दूसरे बच्चे का सैम्पल बिलकुल अलग आया हालांकि, दोनों बच्चे देखने में बिलकुल एक जैसे ही हैं। मेडिकल साइंस में ऐसी घटनाओं को बहोत दुर्लभ माना जाता है।
एक ही दिन महिला ने बनाए दो अलग लोगों से सम्बन्ध
पुर्तगाली शहर माईनिरोस की रहने वाली 19 वर्षीय मां ने इन दोनों जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अपनी पहचान न बताने पर उसने मीडिया संस्थानों को बताया कि इस बात से वो बिलकुल बेखबर थी की इन बच्चों के बाप अलग-अलग भी हो सकते हैं। इन बाचों का जन्म बिलकुल सामान्य ढंग से हुआ था। 8 महीने बीत जाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने को कहा। टेस्ट में केवल एक बच्चे से ही बॉयफ्रेंड का डीएनए मैच हुआ। इसके बाद सब हैरान हो गए फिर मैंने बताया की एक ही दिन में मैंने दो अलग-अलग व्यक्तियों साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति के डीएनए सैंपल को भी टेस्ट करवाया गया जोकि दूसरे बच्चे के सैंपल से परफेक्ट मैच हुआ। टेस्ट का परिणाम देख मैं भी हैरान थी मुझे नहीं लगा था कि ऐसा भी हो सकता है, क्यूंकि देखने में दोनों बच्चे एक सामान हैं।
डीएनए(DNA) ने खोले पिता के राज़
डीएनए टेस्ट के परिणाम ने पुरे मामले की पोल खोल दी। महिला ने बताया की वो एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी। शायद यही वजह रही होगी की दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। डीएनए रिपोर्ट्स देख मैं खुद हैरान हो गई थी, अब वे बच्चे डेढ़ साल के हो गए हैं। जन्म पंजीकरण में आज भी सिर्फ एक व्यक्ति को ही इन दोनों बच्चों के पिता के रुप में पंजीकृत किया गया है। बच्चों की मां ने बताया कि वह उन दोनों बच्चों का बहोत ख्याल रखता है। दोनों बच्चों में किसी तरह का फर्क नहीं करता है, मेरी भी बहोत मदद करता है। बच्चों को जिस चीज़ की भी आवश्यकता हो वो पूरा करता है।
दुनिया का ये 20वां मामला
मेडिकल साइंस में ऐसे मामलों को बेहद दुर्लभ माना जाता है। ये मामला दुनिया का 20वां मामला है। मेडिकल की आधिकारिक भाषा में ऐसे मामलों को हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। ऐसे केस दुनिया भर में बहोत मुश्किल से मिलते हैं। लोकल न्यूज़ आउटलेट G1 के अनुसार ऐसी प्रेगनेंसी बहोत रेयर होती है। ऐसा तब होता है जब मां के दो एग्स दो अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म से फर्टिलाइज़ होते हैं। बच्चों का जेनेटिक मटीरियल मां का होता है लेकिन प्लेसेंटा अलग होती है। उन्होंने आगे कहा गर्भावस्था बिना किसी जटिलता के ठीक-ठाक हुई थी। दोनो बच्चे स्वस्थ पैदा हुए थे और उसे कभी स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई थी।