बेपनाह मोहब्बत करने वाले शाहजहां ने मुमताज के लिए आलीशान मकबरा बनाया था। वही मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही कुछ बेपनाह मोहब्बत देखने को मिला। जहां शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा घर तोहफे में दिया है।
घर पूरी तरीके से ताजमहल जैसा ही दिखता है। मध्य प्रदेश के शहर बुरहानपुर के निवासी आनंद प्रकाश के ने बताया कि वह लंबे समय से इस घर को बनाने का सोच रहे थे और अब जाके उनका यह सपना सच हुआ। इस खूबसूरत से घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम हैं। बता दें कि इस घर को बनाने में लगभग 3 साल का समय लगा है। वही इसे बनाने के लिए कई राज्यों के कारीगरों से मदद भी ली गई है।
इस घर को बनाने से पहले आनंद चौकसे अपनी पत्नी के साथ पहले ताजमहल भी गए थे। वहां जाकर उन्होंने ताजमहल का अध्ययन किया उसके बाद वापस आकर आनंद प्रकाश चौकसे ने ये घर बनाने की जिम्मेदारी कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे को सौंपी। अल्ट्रा टेक ने इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवार्ड भी दिया है।
वही ऐसा ही कुछ 2017 में यूपी में भी देखने को मिला जहां 80 वर्षीय कादरी की पत्नी ताजामौली बेगम की 2011 में मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने दफनाए गए स्थान पर ताज महल की प्रतिकृति बनवाने का फैसला किया। 2015 तक कादरी के मिनी ताज महल का ढांचा भी तैयार हो गया। पैसों की तंगी की वजह से वह संगमरमर नहीं चढ़वा पाए।