अडानी समूह की मुश्किलें बढाती ही जा रही हैं, पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE ने झटका देते हुए समूह के प्रमुख शेयरों Adani Enterprises, Adani Ports, Special economic zone और Ambuja Cements को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स ASM के तहत निगरानी में रखने का फैसला किया और अब अमेरिकी बाजार ने समूह को बड़ा झटका देते हुए Dow Jones Sustainability Index से शेयरों को हटाने का फैसला लिया है। अमेरिकी बाजार के इंडेक्स अनाउंसमेंट के मुताबिक अडानी समूह के शेयरों को 7 फरवरी 2023 से Dow Jones Sustainability Index से हटा दिए जायेगा।
Dow Jones क्यों हटा रहा अडानी का शेयर
अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स ने अडानी समूह पर लगे स्टॉक में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड जैसे गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए समूह के शेयरों को मार्केट से बहार का रास्ता दिखाने का फैसला लिया है।
आपको बता दें की बीते 24 जनवरी को अमेरिकी फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर कई सवाल खड़े करते हुए स्टॉक मेनिपुलेशन और फ्रॉड जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अडानी समूह के शेयर भरभराकर तास के पत्तों की तरह बिखर गए हैं।
इस रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए अब S&P Dow Jones ने 7 फरवरी 2023 से अपने स्थिरता सूचकांक Sustainability Index में बदलाव करने का फैसला किया है, जिसमे अडानी समूह के शेयरों को बहार कर दिया जायेगा।
मार्केट पर Dow Jones के फैसले का असर
Dow Jones Index द्वारा अडानी एंटरप्राइजेज को बाहर करने के फैसले वाली खबर का सीधा असर अडानी समूह के शेयरों पर दिखाई दे रहा है। शेयर बाजार में आज का कारोबार शुरू होते ही जोरदार गिरावट देखने को मिली, समूह के शेयर 35 फीसदी तक टूट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Adani Enterprises Ltd के स्टॉक्स 35.00% या 547.80 टूटकर 1,017.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा Adani Power आज शुरुआत में 5 फीसदी फिसलकर 191.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Adani Total Gas में आज फिर लोअर सर्टिक लगा है और 1622.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक Adani Wilmar Ltd में भी लोअर सर्किट है ये 5% गिरकर 399.95 रुपये पर थे। Adani Green Energy Ltd लोअर सर्टिक के साथ 10% फिसलकर 935.90 रुपये पर था।
Adani Transmission Ltd में भी आज लोअर सर्टिक लगा और ये 10% गिरावट के साथ 1,396.05 पर थे। वहीं Adani Ports के शेयर 8.12% फिसलकर 424.90 रुपये, Ambuja Cements के स्टॉक 4.89% गिरकर 335.15 रुपये पर ACC Ltd के स्टॉक 4.36 फीसदी फिसलकर 1,761.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
अडानी समूह पर NSE की भी नज़र
देश के प्रसिद्ध सफल व सबसे अमीर उधोगपति गौतम अडानी अपनी संपत्ति में गिरावट के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनकी संपत्ति तेजी से घटती जा रही है वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान से खिसक कर आज 21 वे नंबर पर चले गए हैं।
अडानी समूह को अमेरिकी Dow Jones Index से पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE ने भी बड़ा झटका दिया था। गुरुवार को शेयर बाजार के NSE ने अडानी समूह की तीन प्रमुख कंपनी Adani Enterprises, Adani Ports, Special economic zone और Ambuja Cements को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स ASM के तहत रखने का फैसला लिया था।
एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) Security Exchange Board Of India द्वारा कंपनियों की निगरानी करने का एक तरीका है, जो निवेशकों की रक्षा के लिए उठाया जाता है। इसीलिए अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के चलते उनकी तीन प्रमुख कंपनियों को SEBI की निगरानी में लिया गया है।