भारत के स्वादिष्ट भोजनों में जीरे का काफी प्रयोग किया जाता है। इस बात को कम ही लोग जानते है कि जीरा खाने से बहुत फायदे होते हैं।
इसका स्वाद और सुगंध खाने को बहुत स्वादिष्ट और बेहतरीन बना देता है। हमारे आयुर्वेद में जीरे के महत्व के बारे में भी बताया गया है।
अक्सर हम जीरे को सूप, सब्जी, सलाद रायता, दाल इन सभी में प्रयोग करते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है ?
जीरा बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट साथ-साथ जीरा सूजन को कम करने और हमारे मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में कारागार हैं।
जीरा में फाइबर,आयरन, कॉपर कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीज जिक व मैग्नीशियम पाए जाते हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जीरा मसाले में प्रयोग के अलावा हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं।
जीरा एक ओर जहां हमारे बॉडी में जमे फेट और कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है। तो वही जीरा पेट और पाचन क्रिया के लिए भी काफी लाभकारी होता है।
सुबह के समय एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच में जीरा का पाउडर मिलाकर पीने से पेट संबंधित कई समस्याएं आपको कभी नहीं होती।
अक्सर रात में जिन लोगों को नींद संबंधित समस्याएं होती हैं या जिनको रातों में नींद नहीं आती है, उनके लिए भी जीरा काफी फायदेमंद होता है। पके केले को मसल कर उसमें भूने जीरे के पाउडर को मिलाकर खाने से रात में अच्छी नींद आती है।
जीरा हमारे दिमाक को तेज करने में काफी मदद करता है। तो वही जीरा शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।