दुनिया तेजी से टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है। दुनिया ने टेक्नोलॉजी के बलबूते बहोत ही महानता हासिल कर ली है। आज हम इंसान हर तरफ से टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। सुबह अलार्म से उठाने, इलेक्ट्रिक ब्रश से लेकर आवाज सुनने वाले कपडे तक हर चीज़ टेक्नोलॉजी की देन है। टेक्नॉलजी हम इंसानो तक ही सिमित नहीं रहने वाली है, बल्कि वो तो दिन ब दिन अपना दायरा बढ़ते ही चली जा रही है। बेहतर टेक्नॉलजी की देन स्मार्टवॉच इंसानो का पूरा डेटा रखती है। सुबह उठाने से लेकर रात को सोने तक शरीर में क्या बदलाव हो रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी स्मार्टवाच में कैद होती है। जो अब जानवरों का भी ख्याल रखेगी।
दरअसल, चीन की साउथवेस्ट जियाओतोंग युनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्टवॉच बनाया है जो मवेशियों (पालतू जानवरों) का पूरा व्यौरा रखेगी। इस स्मार्टवॉच को मवेशियों की सेहत, प्रजनन, और लोकेशन ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है।
जानवरों की छोटी-छोटी मूवमेंट होगी ट्रैक
जानवरों के लिए बनाये गए स्मार्टवॉच के रिसर्च में शामिल वैज्ञानिकों ने बताया कि इस स्मार्टवॉच को मवेशियों के पैर या गले में बांधा जायेगा। जिसके मदद से उनकी छोटी से छोटी मूवमेंट भी ट्रैक की जा सकेगी। इस स्मार्टवॉच में लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया जायेगा। जो मवेशियों के मूवमेंट से निकलने वाली एनर्जी को डिवाइस में मौजूद बैटरी में इक्कठा करेगी और डिवाइस को चार्ज करेगी। यानि के एक पारम्परिक वॉच की तरह इस डिवाइस को बार-बार चार्ज करने की ज़रुरत नहीं होगी।
मवेशियों को पूरी तरह मॉनिटर करेगी डिवाइस
एक स्मार्टवॉच इंसान की दिनचर्या को पूरी तरह मॉनिटर कर दिन भर का पूरा व्यौरा डिटेल में दिखाती है जिससे शरीर में होने वाले बदलावों का आकलन कर चीज़ों को दुरुस्त किया जाता है. वैसे ही अब मवेशियों को भी मॉनिटर किया जा सकेगा। इस स्टडी के लेखक जताओ झांग के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच डिवाइस से मवेशियों कि डेली एक्सरसाइज, प्रजनन चक्र, उन्हे होने वाली बीमारियां, दूध का उत्पादन आदि को मॉनिटर किया जाएगा। इन जानकारियों की मदद से मवेशियों की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है. एवं उनके प्रजनन में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही इस डिवाइस की मदद से मवेशियों के आस-पास के वातावरण को भी ट्रैक किया जायेगा, जिसमे उनके ऑक्सीजन लेवल, तापमान, हवा में नमी और मौसम की स्तिथि जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध है।
अभी अर्ली स्टेज में है डिवाइस
जैसा की हमने आपको बताया की स्मार्टवॉच का इस्तेमाल इंसान पहले से ही कर रहे हैं जिससे उनको अपने स्वास्थ्य सम्बंधित समस्यायों को कंट्रोल करते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है की, स्मार्टवॉच डेवलपमेंट अभी अर्लीस्टेज में है। जिन्हे मवेशियों से पहले इंसानो पर टेस्ट किया गया। जिसमे पता चला कि डिवाइस के मदद से इंसान की छोटी-छोटी एक्टिविटी को भी ट्रैक कर रहा है। इसमें तापमान और शरीर जे जुडी दूसरी चीजें तुरंत मॉनिटर हो रही हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस स्मर्टवॉच डिवाइस को मवेशियों के साथ-साथ इंसानो के लिए भी फायदेमंद साबित होगी क्यूंकि इसे बनाने के लिए एडवांस लेवल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बनाया गया है।