इज़राइल के पुरातत्वविदों ने 5 लाख साल पुराने हाथी का दांत ढूंढ निकला है। जीव विज्ञानी ईटन मोर ने दक्षिणी इजराइल के एक गांव रेवडीम के पास इस दांत की खोज की है। उन्होंने बताया कि इस दांत का वजन 150 किलो और लंबाई 2.6-मीटर है। उत्खनन निदेशक एवी लेवी के अनुसार ढूंढा गया दांत बहोत संरक्षित था और इसको ढूँढना बहोत ही बेहरतीन रहा। इस प्रकार के हाथी अब विलुप्त हो चुके हैं। निदेशक एवी ने हांथी के दाँत को देखकर हाथी के लम्बाई का भी अंदाज़ा लगा लिया। उन्होने ने बताया कि ये हाथी लगभग 16 फिट का रहा होगा यानी के आजकल पाए जाने वाले अफ़्रीकी हाथियों से बहोत बड़ा रहा होगा।
दांत के साथ मिले चकमक पत्थर
एवी लेवी के अनुसार इस क्षेत्र में रहने वाले प्रागैतिहासिक मानव अफ़्रीकी रहे होंगे। पुरातत्वविदों ने जहाँ इस दांत को ढूंढा था वहां दांत के साथ-साथ कुछ पत्थर भी मिले थे। लेवि ने बताय की प्रागैतिहासिक मानव जानवरों के शिकार एवं उनको काटने और उनके खाल को उनके शरीर से अलग करने के लिए पत्थर से बने हथियारों का प्रयोग करते होंगे। दांत के बगल में मिले चकमक पत्थर वही हथियार हो सकते हैं। ये चकमक पत्थर प्रागैतिहासिक मानव के सामाजिक रस्मो का प्रमाण है।
इज़राएल ऐन्टिक्विज़ अथॉरिटी IAA ने किया संरक्षित
पुरातत्व निदेशक लेवी ने बताया कि इज़राएल ऐन्टिक्विज़ अथॉरिटी IAA के निर्देशन से दक्षिणी इज़राएल के रेवडीम के पास एक गांव में चल रही पिछली खुदाई में हाथी की हड्डियों को बरामद किया गया था और कई ऐसे हथियार भी मिले जो इन हड्डियों से बनाया गया था।
तेल अवीव विश्वविद्यालय के एक जैविक मानवविज्ञानी हर्शकोविट्ज़ ने बताया कि हो सकता है प्रागैतिहासिक मानव ने इन दांतों के आसपास किसी तरह का सामाजिक रस्म व रिवाज़ को विकसित किया हो और कभी किसी आपदा के बाद उन्हें यह जगह छोड़नी पड़ गई हो। उन परिवारों को रहने के लिए नई जगह खोजने के लिए घूमना पड़ा हो।
उन्होंने बताया कि और आगे की जानकारी के लिए अभी और गहन-परीक्षण करना पड़ेगा इसलिए आगे के शोध कार्य के लिए हाथी के दांत को इज़राइल एंटीक्विटीज़ अथॉरिटी IAA में भिजवा दिया गया है।