उत्तर प्रदेश- यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ चुकी है। सभी राजनितिक दल अपनी-अपनी कमर भी कस चुकी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी अलग-अलग वर्गों और जातियों को साधने में लगी हुई है। सपा दलितों को लुभाने के लिए अब दलित संवाद भी करेगी। इसकी जिम्मेदारी समाजवादी लोहिया वाहिनी को दी गई है। ये संवाद कार्यक्रम 19 सितंबर से आयोजित होगा।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा.राम करन निर्मल 19 से 27 सितंबर तक कानपुर, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, फीरोजाबाद, आगरा और मथुरा में गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा.निर्मल ने कहा कि लोहिया वाहिनी भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम करने जा रही है।
दलित संवाद कार्यक्रम में यह बताया जाएगा कि भाजपा सरकार की दलित विरोधी नीतियां उनका कितना नुकसान कर रही हैं। साथ ही समाजवादी विचारधारा, कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
वही दूसरी ओर सपा शिक्षकों को समाजवादी शिक्षक सभा 22 सितंबर से संवाद कार्यक्रम चलाएगी। यह कार्यक्रम शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डा.मान सिंह यादव के नेतृत्व में चलाया जाएगा। सात चरणों के इस कार्यक्रम का पहला चरण 22 सितंबर को प्रयागराज से शुरू होगा। अंतिम चरण पांच दिसंबर को लखनऊ में समाप्त होगा।