मानव जाती ने साइंस की सहायता से दुनिया में बहोत उपलब्धियां हासिल की है। धरती पर रहते हुए मानव चाँद व मंगल तक पहुंच गया है। आये दिन ख़बरें आती हैं कि मानव जाती ने अंतरिक्ष पर नयी चीजों की खोज कर ली है। इंसान भले ही विज्ञान की तरक्की पर गर्व कर रहा हो, लेकिन प्रकृति समय-समय पर ये बात समझा देती है कि अभी भी हम बहुत से रहस्यों से अनजान हैं। ऐसे में बात जब समुद्र की आती है, तो हमारी दुनिया के बारे में सबकुछ जानने का भ्रम टूट जाता है। समुद्र के गर्भ में छुपे बहोत से ऐसे रहस्य हैं जो समय-समय पर दुनिया को चौंका देते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया Australia के एक मछुआरे ने समुन्द्र के गर्भ से एक ऐसी शार्क (shark) को पकड़ा है, जिसे देख लोग हैरान हैं।
शार्क(Shark) देख हैरान हुआ मछुआरा
एनडीटीवी NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया Australia के सिडनी Sydney में रहने वाले मछुआरे ट्रैपमैन बर्मागुई Trapman Bermagui ने हाल ही में समुद्र से एक ऐसी अजीब ओ गरीब मछली खोज निकला है, जिसे देख वो खुद हैरान रह गए थे।
ट्रैपमैन Trapman एक मछुआरे और समुन्द्र प्रेमी हैं, अक्सर वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से समुद्री जीवों से जुड़ी तस्वीरें व विडियो शेयर करते रहते हैं। ट्रैपमैन ने इस बार एक अजीब शार्क मछली को पकड़ा है, और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देख लोग हैरान हैं, ये जीव देखने में बेहद डरावना है। शायद ही लोगों ने पहले कभी ऐसी शार्क मछली देखी हो। तस्वीर में देखने पर ये शार्क बेहद खौफनाक और दूसरी शार्क से बिल्कुल अलग लग रही है।
बेहद अजीबो-गरीब है ये शार्क(Shark)
ट्रैपमैन Trapman ने जिस शार्क Shark को समुन्द्र की सतह से खोज निकला है, वह बेहद दुर्लभ और खरतनाक है। ये शार्क Shark मछली भूरे और काफी रफ स्किन की है, उसकी आंखें बड़ी-बड़ी व बाहर की ओर निकली हुई है। इसके साथ ही उसके दांत भी अन्य शार्कों की तरह नहीं हैं, ये बेहद ही अजीब व डरावनी दिख रही है। शार्क की फ़ोटो शेयर करते हुए ट्रैपमैन ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘ये डीप सी रफ स्किन शार्क का चेहरा है जिसे मैंने समुन्द्र सतह से 650 मीटर नीचे से पकड़ा है। शार्क के नाक वाला हिस्सा वैसे ही उभरा हुआ है मगर दांतों और मसूड़ों के आकार अलग हैं’।
वायरल तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलियाई मछुआरे ट्रैपमैन ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की, जिसके बाद इस रहस्यमयी शार्क Shark की तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग प्रतिक्रिया देने लगे हैं। लोगों ने अपने-अपने नजरिए से इस शार्क को लेकर अलग-अलग कमेंट्स किये हैं।
एक शख्स ने कहा कि ये कुकी कटर शार्क के दांत हैं, जिसके बाद ट्रैपमैन ने कमेंट में कुकी कटर शार्क के दांतों की फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि ये उससे अलग है। ट्रैपमैन ने जवाब में लिखा कि, ये मुंह कुकी कटर शार्क का है, जिस शार्क को मैंने पकड़ा था वो अलग है। आगे बताया कि वो शार्क करीब 15 किलो की थी और 5 फीट लंबी भी थी।
न्यूजवीक वेबसाइट से बात करते हुए ट्रैपमैन ने बताया कि उनके द्वारा पकड़ी गई शार्क रफ स्किन शार्क है जो आमतौर पर 600 मीटर की गहराई में ही रहती है,और उन्हें सर्दी के मौसम में ही पकड़ा जाता है।