कतर में चल रहे FIFA के इस महासमर में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश होने वाली है। आमतौर पर लोग क्रिकेट को पैसों की खान समझते हैं, पर असल में वो फुटबॉल के आगे फकीर हैं। ये जानकर हैरानी होगी कि FIFA World Cup 2022 में सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाली टीम को भी T-20 विश्वकप चैंपियन इंग्लैंड से करीबन 60 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA World Cup 2022 बीते रविवार से क़तर में शुरू हो चूका है। FIFA को दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट उसकी दर्सकों की वजह से कहा जाता है, क्यूंकि दुनियाभर में इस खेल के सबसे ज़्यादा दर्शक हैं। दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस खेल को प्राइज मनी के दृष्टिकोण से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। इससे ज्यादा फुटबॉल लीग UEFA चैंपियंस 10.6 हजार करोड़ रुपए और फॉर्मूला-1 मोटर स्पोर्ट्स में 6.5 हजार करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिलती है।
FIFA World Cup की तैयारियों में लगे हैं हज़ारों करोड़
वासे तो FIFA World Cup हर 4 साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इस बार का FIFA दुनिया का सबसे महंगा विश्व कप होगा क्यूंकि, की टीमों और खिलाड़ियों को मिलने वाले रुपयों से पहले ही तैयारियों में भी हजारों करोड़ खर्च हो चके हैं। यूरोप और अमरीका जैसे देशोपन में विश्व कप आयोजित करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा है वहीं कतर में इसको बनाना पड़ा है। इसी वजह है कि यह टूर्नामेंट 220 बिलियन डॉलर का हो चूका है जो FIFA का सबसे महंगा टूर्नामेंट होगा। 2018 में रशिया में हुए फीफा विश्व कप पर सिर्फ 15 बिलियन डॉलर का खर्च ही हुआ था। इन्ही कारणों से इस बार का FIFA दुनिया का सबसे महंगा विश्व कप हो गया है।
FIFA-2022 कि कुल प्राइज़ मनी 3568 करोड़
दुनिया के सबसे मंहगे FIFA World Cup कि कुल प्राइज मनी इस बार 3568 करोड़ रुपये है। जबकि हाल ही में खेले गए क्रिकेट T-20 वर्ल्डकप में ये धनराशि मात्र 45.4 करोड़ ही थी। फुटबॉल वर्ल्ड कप FIFA-2022 के विजेता को 344 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं T-20 वर्ल्ड कप के विजेता इंग्लैंड को सिर्फ 13 करोड़ रुपये मिले। इसी तरह FIFA में हारने वाली टीम को 245 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को 6.5 करोड़ रुपये ही मिले थे। फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 219 करोड़ और चौथे नंबर की टीम को 202 करोड़ मिलेंगे।
सबसे ख़राब प्रदर्शन पर भी 72 करोड़
इस बार का FIFA World Cup क़तर में हो रहा है। इस FIFA में सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाली टीम को 72 करोड़ रुपये मिलेंगे। अपने पहले मैच में ही बहार होने वालों को भी करोड़ों का इनाम मिलेगा। वहीं क्रिकेट T-20 वर्ल्ड कप में ये धनराशि मात्र 32.5 लाख रुपये रही। गौरतलब है कि कतर ने जैसे ही फीफा विश्व कप के लिए बोली प्रक्रिया जीती, रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया। कतर FIFA World Cup की मेजबानी करने वाला पहला मुस्लिम देश बन गया है। हालांकि 2002 में पहली बार एशिया के जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त तौर पर FIFA World Cup की मेजबानी की थी।