राष्ट्रीय समाचार
| On
August 24, 2022 3:43 pm

पहले किया मना फिर दे दिया इस्तीफा बिहार के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने

By Shikha Pandey
Share

कहते है राजनीतिक में कब किसका तख्ता पलट हो जाए ये कोई नहीं जानता ठीक ऐसा ही कुछ बिहार की राजनीतिक में देखा जा रहा है। बतादें कि बिहार में अब JDU-RJD महागठबंध होने के बाद विजय कुमार सिन्हा को ना चाहते हुए अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया है। विजय कुमार सिन्हा JDU-BJP के गठबंधन वाली सरकार बनने के बाद बीजेपी कोटे से विधानसभा स्पीकर बनाये गए थे।

विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ JDU-RJD महागठबंध के विधायकों ने बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा के सामने अविश्वास प्रस्ताव लाया और उनसे इस्तीफा देने की मांग की थी। लेकिन सिन्हा ने ये कहकर इस्तीफा देने से मना कर दिया था कि अविश्वास प्रस्ताव नियमों का ख्याल रखे बिना लाया गया है, इसलिए इस्तीफा देना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला होगा। बुधवार, 24 अगस्त को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद विजयकुमार सिन्हा ने सदन को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने के दौरान कहा कि बहुमत का सम्मान करते हुए मैं विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। विजय सिन्हा ने जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को आसन संभालने की जिम्मेदारी दी, क्योंकि वो सबसे सीनियर सदस्य है, इसलिए अधियाशी सदस्य के रूप में उन्हें नामित किया है।

विजय सिन्हा ने आगे कहा, ‘मुझे अफसोस कि मुझे अवसर नहीं दिया गया। मैं नैतिकता पर चर्चा नहीं करूंगा, ये लोकतंत्र की खूबरसूरती या बदसूरती, इसे जनता पर छोड़ते हैं। नई सरकार के गठन के बाद मैं खुद अपना पद छोड़ देता, लेकिन इसी बीच 9 अगस्त को लोगों ने मेरे खिलाफ सार्वजनिक अवकाश के दिन अविश्वास प्रस्ताव भेजा, इस परिस्थिति में उनके अविश्वास का जवाब देना मेरी नैतिक जिम्मेवारी बन गई। मैं इस्तीफा दे देता तो इन आरोपों का जवाब कैसे देता।

 

This post was published on August 24, 2022 3:43 pm

Shikha Pandey

Content Writer