राष्ट्रीय समाचार
| On
December 3, 2022 3:39 pm

अडानी पर मेहरबान हुआ LIC, दो सालों में अपनी हिस्सेदारी 7,340 करोड़ से बढाकर 74,142 करोड़ रुपये कर दी

By Mitra Prakash
Share

भारतीय सरकारी बिमा कंपनी ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ LIC की नज़दीकियां इन दिनों भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के समूह से बढ़ती हुई नज़र आ रही है। ऐसे इसलिए कहा जा रहा है क्यूंकि जब म्युचुअल फंड्स अडानी समूह में निवेश करने से किनारा कर रहे हैं ऐसे में भारतीय बिमा कंपनी LIC ने दिल खोल कर अडानी समूह में अपने निवेश को बढ़ाया है। अडानी समूह इस समय बहोत तेजी से तरक्की कर रहा है। तो वहीं LIC ने भी पिछले दो सालों की 8 तिमाहियों में अपना 4 गुना ज़्यादा निवेश अडानी समूह में बढ़ा दिया है।

 

अडानी समूह में LIC की कुल 74,142 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज में अडानी समूह की कंपनियों की फाइलिंग से पता चला है कि अडानी समूह की सात कंपनियों में भारतीय बिमा कंपनी LIC लगातार अपना निवेश बढ़ा रहा है। सितम्बर 2020 से लेकर सितम्बर 2022 के बीच आने वाली मात्र 8 तिमाहियों में LIC ने 4 गुना ज़्यादा निवेश बढ़ाया है। 1 दिसंबर, 2022 की स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के अनुसार, अडानी समूह में LIC की कुल हिस्सेदारी 74,142 करोड़ रुपये है। यह अडानी समूह की कुल बाजार मूल्य 18.98 लाख करोड़ रुपये का 3.9 % है।

 

LIC ने अडानी समूह की इन कंपनियों में बढ़ाया निवेश

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अडानी समूह की कंपनियों की फाइलिंग में LIC के बढ़ते निवेश को दर्शाया गया है। सितम्बर 2020 में LIC की फ्लैगशिप अडानी इंटरप्राइजेज Adani Enterprises में 1% से कम हिस्सेदारी थी, जो सितम्बर 2022 तक बढ़ के 4.02% हो गई है। इसके साथ ही सितम्बर 2020 में अडानी टोटल गैस में LIC की 1% से कम हिस्सेदारी थी जो अब 2022 में बढ़कर 5.77% हो गया है। LIC ने इसके साथ ही अडानी समूह की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन में भी अपनी हिस्सेदारी 2.42% से बढाकर अब 3.46% कर दिया है। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी में सितम्बर 2020 में LIC की हिस्सेदारी 1% से कम थी जो अब 1.05% हो गई है। इसके साथ ही LIC की अडानी पोर्ट में 9.61% की हिस्सेदारी है और अडानी पावर व अडानी विल्मर में अभी भी LIC की हिस्सेदारी 1% से कम है।

 

2 सालों में बढ़ी 10% की हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर यूनिट LIC ने पिछले 2 सालों में अडानी समूह में अपने निवेश को 10 गुना बढ़ा दिया है। सितम्बर 2020 में LIC का 7,304 करोड़ रुपये का निवेश अडानी समूह में था, जो सितम्बर 2022 में बढ़कर 74,142 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। जबकि जून 2022 के आंकड़ों के अनुसार, LIC के पोर्टफोलियो में कुल 9.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयर हैं।

वहीं अडानी समूह में बीमा सेक्टर की कंपनियों के कुल निवेश में LIC की हिस्सेदारी 98.9% है। बताते चलें कि पिछले 2 वर्षों में LIC ने अडानी समूह के कई शेयर खरीदे हैं जिससे अडानी समूह का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। दो साल पहले सितम्बर 2020 में अडानी समूह का मार्केट कैप लगभग 2.78 लाख करोड़ रुपये था, जो अब सात गुना बढ़कर 18.98 लाख करोड़ हो गया है। इसके साथ ही LIC का निवेश अडानी समूह की कंपनियों के सभी इक्विटी म्यूचुअल निवेशों की होल्डिंग से पांच गुना अधिक है। 31 अक्टूबर 2022 तक केवल 15,701 करोड़ रुपये के (1%) इक्विटी फंड का अडानी समूह में निवेश था।

This post was published on December 3, 2022 3:39 pm

Mitra Prakash

Editor-in-chief