अपने शादी में ज़रूर आना मूवी तो देखी ज़रूर होगी की कैसे लड़के को लड़की छोड़ देती और फिर वह लड़का आईएएस बन जाता। खैर ये तो एक फिल्म थी ,मगर ऐसा ही कुछ हकीकत में भी हुआ। प्रिया परमिता पॉलके साथ। प्रिया की कहानी भी इस फिल्म से कुछ मिलती जुलती ही है। प्रिया बचपन से ही ब्यूटी टाइटल जीतने का ख्वाब देखती थी। मगर घर वालो ने उनकी शादी जल्दी करवा दी जल्दी शादी होने के कारण ये अपनी पर्सनल लाइफ में इतनी व्यस्त हो गई कि अपने सपने के बारे में ही भूल गई।
मगर वो कहते है न हर सफल व्यक्ति के पीछे कोई न कोई कहानी ज़रूर होती है साल 2016 में प्रिया की शादी हुई, सुसराल में सास-ससुर, पति के अलावा दो देवर थे। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। कुछ समय के बाद उनके पति उनके साथ अलग रहने लगे। फिर एक दिन प्रिया के पति का ईमेल आया, जिसमें लिखा था मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता, मैं जा रहा हूं।
प्रिया के पैरो टेल ज़मीं खिसक गई उन्होंने पति को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में पता चला कि उनका किसी दूसरे के साथ अफेयर था। प्रिया लगभग दो साल तक पति को मनाती रहीं, लेकिन वह नहीं माना। वो डिप्रेशन में चली गईं। फिर साल 2018 में डिवोर्स ले लिया। डिप्रेशन में जाने की वजह से नौकरी भी छूट गई। घर की ईएमआई और अन्य खर्च उन पर अकेले आ गया।
प्रिया काफी टूट चुकी थीं। उससे उभरना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, लेकिन इस मुश्किल हालात से लड़ने की उन्होंने फैसला किया। वह अपने पुराने सपने को पूरा करने की ठान ली. इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने वजन कम किया। योग, जिम, रनिंग आदि को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लिया। खुद को फिट करने के बाद प्रिया का कॉन्फिडेंस भी बढ़ा।
प्रिया परमिता अपनी ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा करते हुए बताती हैं कि इन्होंने 10 से 12 किलो वजन घटाया। उसके बाद रेगुलर एक्सरसाइज, जिम, योगा आदि को भी अपने रुटीन का हिस्सा बनाया। जिससे उनकी पर्सनैलिटी डेवलप हुई और उन्होंने अमेरिका में एम एस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 का टाइटल जीता।