जापान के अरबपति संग भारतीय अभिनेता भी भरेगा चंद्रमा की उड़न। पिछले साल 12 दिनों तक अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले जापानी अरबपति युसाकु मेजावा Yusaku Maezawa अब चंद्रमा की यात्रा पर निकलने वाले हैं। वैसे उनके चंद्रमा के यात्रा की सुगबुगाहट अंतरिक्ष यात्रा से ही शुरू हो गई थी।
युसाकु की ये यात्रा एक प्राइवेट फ्लाइट होगी, जिसे अगले साल तक लॉन्च करने की तैयारी है। पर युसाकु ने अपने उड़ान दस्ते का चुनाव कर लिया है। अरबपति युसाकु के साथ चंद्रमा की यात्रा पर जाने के लिए दुनियाभर के 249 देशों से लगभग 10 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिनमे ये युसाकु ने 10 लोगों का चुनाव किया है। इन 10 लोगों में 8 युसाकु संग चंद्रमा की यात्रा करेंगे तो वहीं 2 लोगों को रिज़र्व में रखा गया है। चंद्रमा की यात्रा के लिए जिन लोगों को चुना गया है वो सभी आर्टिस्ट हैं, इनमे यूट्यूबर से लेकर DJ व अभिनेता तक शामिल हैं।
डियरमून मिशन है इस उड़न का नाम
अरबपति युसाकु के इस चंद्रमा यात्रा को डियरमून मिशन DearMoon Mission नाम दिया गया है। अपनी यात्रा की उड़ान भरने को लेकर युसाकु ने कहा उन्हे उम्मीद है कि उनके उड़न दस्ते में शामिल हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी का एहसास रहेगा और वो उनको पहचानेगे जो पृथ्वी से चंद्रमा के बीच उड़ान भरने में आएगी। चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स SpaceX के स्टारशिप Starship का इस्तेमाल किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, युसाकु के चंद्रमा यात्रा की उड़ान में देरी हो सकती है, जो फ़िलहाल अगले साल के लिए प्रस्तावित है। क्यूंकि एलन मस्क की स्पेसएक्स स्टारशिप को अभी तक पृथ्वी के चारों ओर कक्षीय orbital यात्रा के लिए मंजूरी नहीं मिली है।
चंद्रमा की यात्रा करेगा ये भातरीय अभिनेता
चन्द्रमां की यात्रा करने वाले उड़ान दस्ते में एक भारतीय अभिनेता भी हैं। जापानी अरबपति युसाकु संग चंद्रमा की उड़ान भरने वाले इस भारतीय अभिनेता का नाम देव जोशी है। देव जोशी को सब टीवी के पॉपुलर शो बालवीर और बालवीर रिटर्न्स से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में ये एक अहम किरदार में नज़र आ रहे थे। देव के अलावा इस यात्रा के लिए DJ स्टीव आओकी, ‘एवरीडे एस्ट्रोनॉट’ चैनल के यूट्यूब क्रिएटर टिम डोड, कोरियोग्राफर येमी ए.डी, फोटोग्राफर करीम इलिया, फोटोग्राफर रियानोन एडम, फिल्ममेकर ब्रेंडन हॉल, साउथ कोरियन रैपर T.O.P. का नाम फाइनल हुआ है। इनके साथ ही डांसर मियू और स्नोबोर्डर कैटलिन फारिंगटन को इस यात्रा के लिए रिज़र्व में रखा गया है।