राष्ट्रीय समाचार
| On
February 4, 2023 7:07 pm

बाल विवाह पर हुई कार्यवाई 2,044 लोग हुए गिरफ्तार

By Mohd Badruzzama Siddiqui
Share

असम के CM हेमंत बिश्वा शर्मा द्वारा चलाए गए मुहीम में राज्य पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ शुक्रवार को 2,044 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक कार्यक्रम से इतर CM बिस्वा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह से राज्यभर में मुहिम की शुरुआत की गई और यह अगले 3 से 4 दिन तक जारी रहेगी।

CM शर्मा के मंत्रिमंडल ने बीते 23 जनवरी को यह फैसला किया था कि बाल विवाह को रोकने के लिए राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और इसके दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी। इसपर बात करते हुए असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) J.P. सिंह ने कहा, पिछले 15 दिन के भीतर राज्य में 4,004 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।

 

बालविवाह रोकने के लिए CM ने लोगों से की अपील

असम के CM हेमंत विश्वा शर्मा ने राज्यव्यापी पुलिस कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक (DGP) की मौजूदगी में सभी पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने लोगों से भी इस कुरीति से मुक्ति के लिए सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CM शर्मा ने कहा था 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ पॉस्को कानून के तहत कार्यवाई की जाएगी और 14-18 साल की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ 2006 के बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत कार्यवाई की जाएगी और उनके विवाह को भी अवैध घोषित कर दिया जाएगा। बाल विवाह करने वाले लड़के की उम्र अगर 14 साल से कम रही तो उसे सुधार गृह भेज दिया जाएगा।

गिरफ्तार लोगों में 52 काजी और पुरोहित

DGP के अनुसार, CM को बाल विवाह से संबंधित जानकारियां मिली थीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जांच और दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाई का निर्देश दिया था। DGP ने बताया की इस अभियान में शादी कराने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमे 52 हिन्दू धर्म के पुरोहित और मुस्लिम धर्म के काजी भी हैं। गिरफ्तारियों के बारे में आगे बताया की सबसे अधिक धुबड़ी, बरपेटा, कोकराझार और विश्वनाथ जिलों में हुई है। जिसमे धुबड़ी से 136 गिरफ्तारी हुई है, यहां सबसे अधिक 370 बाल विवाह के मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद बरपेटा में 110 और नगांव में 100 गिरफ्तारियां हुई हैं।

ओवैसी ने दी गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया

असं हुए बालविवाह के खिलाफ करवाई और गिरफ्तारी पर आज AIMIM के मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया एजेंसी ANI से बात की जिसका विडियो उसने ट्विटर पर ट्विट कर लिखा है, “जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने(असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज़ किए। आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है।”

This post was published on February 4, 2023 7:07 pm

Mohd Badruzzama Siddiqui